Current Date

सीएम सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या के मामले में मुगलसराय से पकड़ा गया विनय राय, बंगाल के चर्चित हत्याकांड की आंच पहुंची पूर्वांचल तक: रिश्तेदार के यहां छिपा था आरोपी, चंदौली और बनारस में सीबीआई टीम ने डाला डेरा- पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

|
Published on: 20 May 2026, 7:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक पहुंच गई है। बहुचर्चित हत्याकांड में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पूर्वांचल के चंदौली जनपद से जुड़े आरोपी विनय राय को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वह मुगलसराय क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम कई दिनों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इसके बाद वाराणसी और चंदौली में सक्रिय हुई टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल ले गई। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर बनारस और चंदौली दोनों जगहों का जिक्र सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, विनय राय इस पूरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी के बाद सबसे अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल माना जा रहा है। उसका नाम हत्या की साजिश, शूटरों से संपर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने के एंगल में सामने आया है। बताया जा रहा है कि विनय राय गाजीपुर जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी है। उस पर पहले भी हत्या, असलहा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोप लग चुके हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। हमलावरों ने कथित तौर पर पीछा कर उनकी गाड़ी को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हत्याकांड के बाद बंगाल की राजनीति में भी बड़ा भूचाल आ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान एजेंसी को उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े कई संदिग्धों के तार मिले। इसी क्रम में पूर्वांचल कनेक्शन सामने आने के बाद सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी और निगरानी कर रही थी।
अब विनय राय की गिरफ्तारी के बाद यह माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को हत्या की साजिश, फंडिंग और शूटर नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। पूर्वांचल में अपराध और बंगाल के हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बीच जुड़े इस कनेक्शन ने सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन की गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क —

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया का नाम भी सामने आया था। मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी बलिया निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया था, जिसे हत्याकांड का अहम आरोपी माना गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उस पर रेकी करने, शूटरों से संपर्क रखने और वारदात को अंजाम देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक और राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी। सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह समेत पूर्वांचल के कुछ बाहुबवियों के साथ उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया था।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!