Current Date

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

|
Published on: 28 March 2026, 6:03 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) की आरपीएफ एक बार फिर सवालों के घेरे में है. चलती ट्रेन से कोयला चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पश्चिम आउटर सिकटिया गांव के पास का है, जहां आरपीएफ की 24 घंटे ड्यूटी रहती है.

सूत्रों के मुताबिक, डीडीयू यार्ड में कोयला चोरी रोकने के लिए आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाती है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है. वायरल वीडियो में कथित तौर पर चलती ट्रेन से कोयला उतारते हुए लोगों को देखा जा सकता है.
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ आरपीएफकर्मी ड्यूटी के दौरान ही ट्रेनों से कोयला उतरवाने में संलिप्त रहते हैं. इतना ही नहीं, कोयला माफियाओं द्वारा घूस देकर इस अवैध कार्य को अंजाम दिलाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी डीडीयू क्षेत्र में कोयला चोरी के वीडियो वायरल हो चुके हैं. वहीं आरपीएफ पहले से ही अवैध वेंडरिंग और शराब तस्करी जैसे मामलों को लेकर बदनाम रही है. ताजा वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं.
फिलहाल मामले को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती
error: Content is protected !!