Current Date

Varanasi News : बच्चे की चाहत ने ले ली सीमा की जान, दूध लेने घर आने वाले युवक ने पत्नी के साथ मिल कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को मार डाला, पुलिस ने किया सनसनीखेज घटना का खुलासा…

|
Published on: 12 December 2025, 2:21 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी। थाना शिवपुर क्षेत्र की शारदा विहार कालोनी, लक्ष्मणपुर में हुई महिला अनुपमा पटेल उर्फ सीता की हत्या का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन शिवपुर से दो वांछित आरोपियों—मोहित यादव और उसकी पत्नी अंजली चौहान—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 73,640 रुपये नकद, पीली-सफेद धातु के कई आभूषण तथा मृतका के आधार-पैन कार्ड सहित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

ऐसे रची गई साजिश—

पुलिस के अनुसार मृतका अनुपमा पटेल दूध बेचने का काम करती थी और इसी दौरान उसका परिचय किराएदार मोहित यादव से हो गया। मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह मोहित पर संबंध स्थापित करने का दबाव डालती थी। ऐसा न करने पर वह पुलिस में शिकायत की धमकी देती थी। मोहित ने यह बात अपनी पत्नी अंजली को बताई और दोनों ने मिलकर मृतका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

11 दिसंबर की सुबह दोनों आरोपी शारदा विहार कालोनी स्थित मृतका के घर पहुंचे। पहले अंजली अंदर घुसी और उसके पीछे मोहित। दोनों ने मिलकर अनुपमा की हत्या कर दी और उसके घर में रखे गहने व नगदी लेकर भाग निकले। वारदात के बाद खून से सने कपड़ों को अंजली की शॉल में लपेटकर भोजूबीर होते हुए पांड्येपुर स्थित एक होम-स्टे में जाकर छिप गए। पकड़े जाने के डर से अगली सुबह वे शिवपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने कपड़े झाड़ियों में फेंकने की बात स्वीकार करते हुए बरामद भी कराए।

बरामद दस्तावेज व आभूषण —

अभियुक्तों का विवरण—

मोहित यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मीरापुर बसही, थाना शिवपुर.

अंजली चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी नवलपुर बसही, थाना शिवपुर.

दोनों पर शिवपुर और लालपुर-पांड्येपुर थानों में पंजीकृत गंभीर धाराओं के मामले भी दर्ज हैं.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में उ.नि. कृष्ण कुमार सरोज, गौरव सिंह, विद्यासागर चौरसिया, भूपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रतिभा शाही, कालकुमार, रामबाबू, नितेश तिवारी और बालमुकुंद गौरैया शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!