Current Date

Varanasi News : नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

|
Published on: 22 March 2026, 5:49 pm IST
Subscribe

वाराणसी। नगर निगम की बैठक से पहले रविवार को 10 नामित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में सुधीर त्रिपाठी मुन्ना, कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरौत्रा, मुन्ना सरोज और सत्यनारायण साहनी शामिल रहे। राज्यपाल द्वारा इन दस लोगों को नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है। इनमें प्रह्लाद घाट क्षेत्र के सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’ का नाम खास तौर पर चर्चा में है। सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’ बीएचयू के पूर्व छात्र हैं और लंबे समय से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। शहर में विभिन्न जनहित कार्यों, जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह संघ और भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। स्थानीय से लेकर राज्य और महानगर के चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क के चलते उन्हें नगर निगम में नामित पार्षद बनाए जाने को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर महानगर मंत्री दिलीप साहनी, शोभित भारद्वाज, राहुल मिश्रा ‘चिंटू’, रिंकू सिंह, आनंद श्रीवास्तव, पंचदेव सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी और श्रीनिवास त्रिपाठी सहित अन्य ने बधाई दी।

अगला लेख

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट
error: Content is protected !!