Current Date

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

|
Published on: 31 March 2026, 8:24 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी— भेलूपुर पुलिस और एसटीएफ वाराणसी यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी आर्मी अफसर बनकर लोगों को झांसे में लेने वाले एक युवक की गिरफ्तारी ने बड़े फर्जीवाड़े की आशंका को जन्म दिया है. पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का निवासी है, जो वाराणसी के बृज एंक्लेव कॉलोनी में रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आर्मी का अधिकारी बताकर लोगों के बीच विश्वास पैदा करता था. वर्दी और फर्जी पहचान के सहारे वह प्रभाव जमाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उसका नेटवर्क वाराणसी के साथ-साथ चंदौली तक फैला हो सकता है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के 2 फर्जी आईडी कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 एटीएम कार्ड, 2 अंक पत्र और 1 शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग पहचान से जुड़े दस्तावेज मिलने से पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठग रहा था और अपनी असली पहचान छिपाने के लिए कई नामों और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था.
चंदौली कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी के गृह जनपद में भी उसके पुराने रिकॉर्ड और संभावित साथियों की तलाश में जुट गई है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने चंदौली और आसपास के जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है.
फिलहाल भेलूपुर पुलिस और एसटीएफ आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और यदि इसमें अन्य लोग शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब केवल एक गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर एक बड़े फर्जीवाड़े के खुलासे की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!