Current Date

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

|
Published on: 23 November 2026, 5:47 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस महकमे में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. कंदवा थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल को कार्यों में लापरवाही के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है. महज पांच महीने पहले ही एसपी ने उन्हें कंदवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. ऐसे में अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

सूत्रों के मुताबिक, कंदवा थाना क्षेत्र में दुधारू गाय को पकड़े जाने से जुड़े एक मामले को लेकर विवाद सामने आया था. इस प्रकरण को लेकर कई दिनों तक पंचायत और आपसी बातचीत का दौर चलने की चर्चा है. मामला धीरे-धीरे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, जिसके बाद पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया.

बताया जा रहा है कि शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर अधिकारियों ने समीक्षा की. इसके बाद एसपी आकाश पटेल ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल को लाइन हाजिर कर दिया.

पुलिस महकमे में कार्रवाई से हलचल —

एसपी आकाश पटेल की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही का संदेश माना जा रहा है. महज पांच महीने पहले कंदवा की कमान संभालने वाले थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है.

अगला लेख

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
error: Content is protected !!