Current Date

Varanasai News: वाराणसी में देह व्यापार पर पुलिस का कहर, लेकिन जुआ फड़ पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई? नरोत्तमपुर और जैतपुरा में हाईटेक जुए का फड़ संचालित होने का आरोप

|
Published on: 13 July 2026, 4:02 am IST
Subscribe
ads

विशेष संवाददाता —

वाराणसी— एक ओर वाराणसी कमिश्नर रेट पुलिस देह व्यापार के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ इलाकों में कथित तौर पर खुलेआम संचालित हो रहे हाईटेक जुआ फड़ों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नरोत्तमपुर और जैतपुरा क्षेत्र में लंबे समय से हाईटेक तरीके से जुए का कारोबार संचालित हो रहा है. इन ठिकानों पर प्रतिदिन लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.
लोगों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान समान रूप से चलाया जा रहा है, तो जुआ फड़ों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन कथित जुआ अड्डों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.

सूत्रों के अनुसार पहला लंका के रमना चौकी अंतर्गत नरोत्तमपुर में चल रहा है, वही दूसरा ठिकाना जैतपुर इलाके के अलईपुरा स्थित एक अस्पताल के पीछे एक मकान में और सिटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक गली के अंदर चलाया जा रहा है. आरोप है कि इन दोनों स्थानों पर लंबे समय से जुए का अवैध कारोबार चल रहा है.
स्थानीय सूत्रों का यह भी दावा है कि इस सिंडिकेट का संचालन कथित कल्लू यादव, आशीष यादव, दिनेश प्रजापति और जैतपुरा निवासी निक्की जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा किया जाता है. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन सुबह करीब 11 बजे से ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगना शुरू हो जाता है. जुए के फड़ पर बनारस समेत चंदौली, मुग़लसराय, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही समेत पूरे पूर्वांचल से जुआड़ी अपना किस्मत आजमाने आते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कथित गतिविधियां लंका थाना अंतर्गत और जैतपुरा थाना क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

चंदौली के बखरा में ADG के सख्ती के बाद बंद हुआ था जुआ, अब वाराणसी के लंका क्षेत्र में सज रही जुए की फड़ —

चंदौली में हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई के बाद अवैध जुए के अड्डों पर शिकंजा कसने के बाद अब वाराणसी के लंका क्षेत्र में जुआ संचालन के आरोप सामने आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि चंदौली में कार्रवाई के बाद कई जुआरी वाराणसी का रुख कर चुके हैं और लंका थाना क्षेत्र में प्रतिदिन जुए का खेल संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं.

आरोप है कि पड़ाव के चौरहट क्षेत्र के एक पिता-पुत्र की देखरेख में खिलाड़ियों को बुलाकर रोजाना जुए का फड़ सजाया जा रहा है. पिता-पुत्र के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली मुकदमा भी दर्ज है. दोनों के संपत्ति की भी जांच चंदौली पुलिस कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कथित गतिविधि में बड़ी रकम का लेन-देन होता है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है.

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि अवैध जुए जैसी गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जाना आवश्यक है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!