Current Date

चंदौली में दर्दनाक हादसा: जिले में हुए अलग-अलग तीन हादसें में महिला और दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, जानें क्या है पूरा मामला

|
Published on: 5 December 2025, 8:30 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सदर कोतवाली इलाके के आसपास हुईं एक सड़क दुर्घटना दो रेल हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वही इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पहली घटना देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के राज रसोई के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक 40 साल के अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया. दूसरी घटना शुक्रवार की अल-सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला रेलवे ट्रैक के पास हुईं. एक 36 वर्षीय महिला का शव मिला. पुलिस के मुताबिक किसी ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, वहीं तीसरी घटना शुक्रवार की दोपहर की है. सदर कोतवाली इलाके के नवही गांव के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार (34) वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी व बच्चे को मामूली चोट लगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. मृतक की पहचान धरौली गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल (34) के रूप में हुईं. मृतक पत्नी व बच्चे के साथ रिश्तेदार से घर शादी में शरीक होने आया था. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से वाहन का पता लगाने में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!