Current Date

चंदौली में एक आईडी पर गेस्ट हाउस में रुके थें तीन लोग: गेस्ट हाउस जांच में खुली खामियां, सुरक्षा पर सवाल किए खड़े, संदिग्ध हाल में कल अधेड़ की मौत हुई थी

|
Published on: 7 February 2026, 3:03 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय में अवैध ठहराव और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने होटल–गेस्ट हाउसों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सीओ अरुण प्रताप सिंह और मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने खोवा मंडी क्षेत्र स्थित आर.के. गेस्ट हाउस (RK Guest House) का औचक निरीक्षण किया, जहां रजिस्टर की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर–7 में एक ही पहचान पत्र (आईडी) पर तीन लोग ठहरे हुए हैं. यह स्थिति नियमों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में सामने आई. रजिस्टर में सभी ठहरने वालों का अलग-अलग सत्यापन नहीं किया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए.
मौके पर मौजूद गेस्ट हाउस संचालक से सीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और नियमों का पालन न करने पर फटकार लगाई. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में बिना वैध और अलग-अलग पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए. साथ ही, समय-समय पर रजिस्टर अपडेट रखने और पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए.
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी और लापरवाही पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

कल होटल आशियाना में अधेड़ की संदिग्ध हाल में हुईं थी मौत —

मुगलसराय स्थित आशियाना होटल में चार दिन से रूके 67 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध हाल में कल मौत हो गई थी. अधेड़ कमरा नंबर 4 के बेड पर नग्न अवस्था में मृत पड़ा था, अधेड़ की मौत का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया. इसी के मद्देनज़र शनिवार की देर शाम को सीओ और कोतवाली पुलिस ने मुगलसराय नगर के खोवा मंडी और धर्मशाला में औचक निरीक्षण किया, जहां रजिस्टर की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर–7 में एक ही पहचान पत्र (आईडी) विष्णु प्रसाद जायसवाल की लगी है. जो मऊ से आए हुए हैं. बाकी अन्य दो शेष लोग और ठहरे हुए थे जिनकी कोई आईडी नहीं थी. यह स्थिति नियमों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में सामने आई. रजिस्टर में सभी ठहरने वालों का अलग-अलग सत्यापन नहीं किया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. इस दौरान सीओ अरुण प्रताप सिंह ने गेस्ट हाउस के संचालक और स्टाफ को कड़ी फटकार भी लगाई. कोतवाल संतोष सिंह को भी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान अचानक निरीक्षण से नगर के अन्य होटल में गेस्ट हाउस में हड़कंप स्थिति बनी रही.

गेस्ट हाउस में रजिस्टर की जांच करते CO अरुण  कुमार सिंह —
अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!