Current Date

चंदौली जिले के बसरतिया गांव में एक ही दिन में उठे तीन जनाजे, सिसकियों में डूबा इलाका, अंतिम संस्कार कैली गंगा घाट पर हुआ

|
Published on: 26 February 2026, 7:53 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली—चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरतिया गांव में बुधवार का दिन ऐसा बीता, जिसे ग्रामीण लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे. कुछ ही घंटों के अंतराल पर तीन महिलाओं के निधन की खबर ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. जब एक साथ तीन जनाजे गांव की गलियों से गुजरे तो माहौल सिसकियों से भर उठा. हर आंख नम थी और हर चेहरा स्तब्ध.
बसरतिया निवासी रामसेवक यादव की पत्नी सविता यादव तथा गांव के ही सुरेश मिश्रा की पत्नी ईदूकला लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. परिजन उनका इलाज कराने में जुटे थे, लेकिन बुधवार को दोनों ने अंतिम सांस ली. परिजनों के आंगन में रोना-पीटना मचा ही था कि इसी बीच गांव के ही रामाशीष यादव की पत्नी मालती देवी को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ. हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता दिलाने की कोशिश की गई, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक ही दिन में तीन घरों की महिलाओं के चले जाने से गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया. जिन गलियों में रोजमर्रा की चहल-पहल रहती थी, वहां मातमी सन्नाटा छा गया. महिलाओं के निधन से बच्चों और बुजुर्गों का रो-रोकर बुरा हाल था. रिश्तेदारों और आसपास के गांवों से लोग ढांढस बंधाने पहुंचते रहे.
देर रात तीनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कैली गंगा घाट पर किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. कंधा देने वालों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे. एक साथ तीन चिताएं जलने का दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर गया. बसरतिया गांव में शोक की यह लहर अब भी गहराई तक महसूस की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!