Current Date

बिजली विभाग के अवर अभियंता और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, चेकिंग के दौरान जेई और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों तरफ से थाने में तहरीर

|
Published on: 3 December 2025, 2:34 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली —शहाबगंज क्षेत्र के केराडीह गांव में मंगलवार को बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीव कुमार और ग्रामीणों के बीच हुई नोकझोंक और विवाद ने तूल पकड़ लिया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर अलग–अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार जेई संजीव कुमार अपनी टीम के साथ गांव में ओटीएस काटने के लिए कैम्प लगाए थे. जांच करते हुए दलित बस्ती में पहुंच गए।इसी दौरान कुछ ग्रामीणों से कहासुनी हो गई. जेई का आरोप है कि चेकिंग के दौरान उन्हें घेरकर अभद्रता की गई तथा उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट का प्रयास किया गया. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए धर्मराज कुमार, सुबोध कुमार कमलेश कुमार, शादलु सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. उनका कहना है कि विभागीय कार्यवाही के दौरान उनके साथ ऐसा व्यवहार करना कानून के खिलाफ है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
उधर धर्मराज ने जेई के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अधिकारी बिना अनुमति घर में घुसकर चेकिंग करने लगे, जिसका महिलाओं ने विरोध किया. ग्रामीणों के मुताबिक विरोध के दौरान दोनों पक्षों में कहा–सुनी हुई और माहौल गरमा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद उन्होंने भी जेई संजीव कुमार, लाइनमैन बनारसी शुक्ला सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दिया.

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!