Current Date

पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने फिर शुरू करेगा अभियान. एसडीएम अनुपम मिश्रा बोले- सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रहेगा

|
Published on: 25 May 2026, 11:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को फिर चर्चा में आ गया. व्यापारियों और प्रभावित लोगों की ओर से दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण अभियान को जारी रखने की तैयारी शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि इससे पहले व्यापारियों को न्यायालय से अंतरिम राहत मिली थी, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगी थी. मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई थी. सोमवार को सुनवाई के बाद स्टे ऑर्डर पर आगे की कार्रवाई स्थगित कर दी गई और प्रशासन को सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रखने की अनुमति मिल गई.

मामला “विजय कुमार एवं 21 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य” शीर्षक से इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है. इससे पहले न्यायालय ने स्थानीय प्रशासन से संबंधित रिकॉर्ड तलब करने के निर्देश भी दिए थे.

एसडीएम अनुपम मिश्रा के हवाले से बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि पुराने डीपीआर पर ही काम होगा. विकास कार्य बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

वहीं व्यापारियों का कहना है कि वह अपने अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे. सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र में अब भी तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!