Current Date

डीडीयू सर्किल में अपराधियों के बढ़े हौसले: दो हत्याओं के अलावा चोरी-लूट की हुई वारदातें, क्षेत्र बना क्राइम जोन का ‘हॉटस्पॉट’

|
Published on: 4 December 2025, 9:36 am IST
Subscribe
ads

—jai tiwari

चंदौली— जिले का डीडीयू सर्किल इन दिनों गंभीर अपराधों की लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण क्राइम हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. बीते पंद्रह दिनों में दो हत्याएं, उचक्का-गिरी, घरों से नकदी-जेवर की चोरी और राहजनी जैसी वारदातों ने स्थानीय लोगों को असुरक्षित महसूस कराया है. इसके साथ ही सक्रिय बाइक गैंग ने पुलिस की चुनौती और बढ़ा दी है. बीते 24 घंटों में चोरों ने दो मोटरसाइकिलें उड़ा लीं, जिससे कस्बे में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ी है. स्थानीय जनता का कहना है कि अनुभवी पुलिसकर्मियों की कमी अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण बनी है. वर्षों से कस्बे के लिए जरूरी कई कुशल मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को नौगढ़ व चक्करघट्टा जैसे सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्रों में भेज दिया गया है. इन तैनातियों के कारण शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनुभवी फोर्स की कमी महसूस की जा रही है. लोगों का तर्क है कि जिन पुलिसकर्मियों को स्थानीय भूगोल, अपराध पैटर्न और अपराधियों की गतिशीलता का अनुभव है, उन्हें वापस डीडीयू-कस्बा क्षेत्र में तैनात किया जाना चाहिए. उधर, खुफिया तंत्र की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. इलाके में तैनात विभिन्न इंटेलिजेंस इकाइयों के बावजूद अपराधियों की गतिविधियों की भनक तक न लग पाना स्थानीय जनता में भारी रोष का कारण बना है. लोगों का कहना है कि खुफिया सूचना तंत्र की निष्क्रियता से अपराधियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी मिल रही है.
नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे से क्षेत्र की समीक्षा कर अनुभवी पुलिसबल की पुनर्तैनाती, खुफिया विभाग के कर्मियों के स्थानांतरण और संवेदनशील इलाकों में प्रभावी गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है. लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए जिला पुलिस पर इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ रहा है. प्रशासनिक स्तर पर भी घटनाओं की जांच और निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है. फिलहाल, क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, मगर स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान तभी संभव होगा जब अनुभवी पुलिसकर्मी वापस मोर्चे पर लौटेंगे और खुफिया तंत्र को जवाबदेह बनाया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!