Current Date

चंदौली में अवैध ‘चकना’ कारोबार पर कड़ा प्रहार: पड़ाव के बाद अब मुगलसराय में शराब ठेकों के आसपास चला अभियान, नए एसपी के चार्ज लेने के बाद हुई कार्रवाई पर हो रही चर्चा

|
Published on: 7 April 2026, 8:40 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। जिले में लंबे समय से शराब और बीयर के ठेकों के आसपास फल-फूल रहे अवैध ‘चकना’ कारोबार पर अब पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। पड़ाव क्षेत्र के बाद मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दर्जनों दुकानों को बंद कराया और संचालकों को सख्त चेतावनी दी।

गल्लामंडी में जांच करती पुलिस—

मुगलसराय के मिनी महानगर कहे जाने वाले गला मंडी इलाके में देसी शराब की दुकान के आसपास की संकरी गलियों में करीब दो से ढाई दर्जन चकना दुकानें वर्षों से संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन दुकानों के संचालन के पीछे अनियमित व्यवस्था रही है, जहां कथित रूप से संबंधित सेल्समैन को मोटी रकम देकर दुकानें लगाई जाती थीं। इसके चलते इलाके में शाम के समय भारी भीड़, शोर-शराबा और अव्यवस्था का माहौल बना रहता था। इन दुकानों के कारण आसपास स्थित प्रतिष्ठानों पर आने-जाने वाली महिलाओं और बच्चियों को खासा असहज होना पड़ता था। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था और कई बार शराबियों का तांडव सड़क पर होने के कारण राहगीरों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सिविल ड्रेस में देर रात छापेमारी कर हालात का जायजा लिया था। इस दौरान अवैध चकना दुकानों और शराब ठेकों के आसपास की स्थिति पर गंभीर आपत्ति जताई गई थी। इसी प्रकरण में तत्कालीन कोतवाल पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया था, जिससे पुलिस महकमे में भी संदेश गया। नए कप्तान के चार्ज लेने के बाद से ही जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का माहौल देखा जा रहा है। उसी कड़ी में अब अवैध चकना दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चर्चा है कि इन अवैध दुकानों से स्थानीय थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी भी अपनी जेब का हिसाब लेते थें, जोकि अबतक इस कार्रवाई से दूर हैं।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… एसपी आकाश पटेल

नए कप्तान आकाश पटेल ने कहा है कि जिले में किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब ठेकों के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुविधा, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी जायेगी।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!