Current Date

16 दिन बाद भी शूटर फरार: रोहिताश पाल हत्याकांड पर चंदौली में उबाल, पुलिसिया लापरवाही की एसपी चंदौली से मिलकर की शिकासत, जाने क्या कहा है व्यापारियों ने

|
Published on: 4 December 2025, 12:37 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी न होने से जिले में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. गुरुवार को राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी आदित्य लाग्घे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की.
ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई. लोगों का कहना है कि हत्याकांड ने व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है.

रेहिताश ने पहले ही थी शिकायत, लेकिन पुलिस नहीं चेती—

इस मामले में एक बड़ा खुलासा भी सामने आया है. बताया गया कि रोहिताश पाल ने घटना से ठीक पहले, 24 मार्च को ही पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर जान का खतरा बताया था. शिकायत पत्र में धमकी देने वालों का जिक्र किया गया था, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया.
एसपी कार्यालय पहुंची टीम ने कहा कि हत्याकांड की गूंज जिले से बाहर तक जा रही है, लेकिन पुलिस अब तक शूटरों का सुराग भी सामने नहीं ला सकी, जिससे लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

स्थानीय व्यापारियों और परिजनों ने उठाया सवाल!

“जब रोहिताश ने खतरे की जानकारी पहले ही दे दी थी, तो सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? साजिशकर्ता जेल में हैं, लेकिन शूटर अब तक खुलेआम कैसे हैं? यह सवाल मृत दवा कारोबारी रोहिताश पाल के परिजनों और जिले के व्यापारी पुलिल प्रशासन से कर रहे हैं, लेकिन इस विषय पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है.

लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, फरार है शूटर—

हत्यारों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है. व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रोहिताश की जान बच सकती थी। घटना के बाद भी पुलिस केवल साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहवाही लूट रही है, जबकि इस घटना को कारित कराने वाला और गोली मारने वाला शूटर दोनों की जानकारी तक पुलिस नहीं जुटा पाई है। जिले के व्यापारियों के बीच चर्चा है कि इस मामले में मास्टरमाइंड तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है, या फिर सब जानकर अंजान बनी है। वहीं पुलिस और क्राइम ब्रांच के पास घटना को अंजाम देने वाले शूटर की भी कोई ठोस जानकारी नहीं है.

इनसेट– एसपी ने दिया आश्वासन—

ज्ञापन लेने के बाद एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि मामले की जांच तेज की गई है और शूटरों के संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!