Current Date

DM-SP की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस, प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

|
Published on: 8 November 2025, 1:22 pm IST
Subscribe

शहाबगंज। थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया. शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित इस जनसुनवाई में आमजन बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं.
समाधान दिवस पर कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. इनमें किडिहीरा गांव निवासी दीपक कुमार ने अपने आवेदन में गांव के ही राम जीत राम पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव की सार्वजनिक गली को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आमजनों का आवागमन बाधित हो रहा है. वहीं केरायगांव निवासी समीउल्लाह ने गांव समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, इसके अलावा शहाबगंज निवासी रामभरत कुमार ने अपनी आबादी की पैमाइश व अतिक्रमण हटाने से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा.

सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट व कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फरियादियों से रूबरू होते अधिकारी

वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी निर्देशित किया कि इस प्रकार के विवादों में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष समाधान कराया जाए, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे

इस अवसर पर नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संगम दुबे, रामचंद्र शाही, प्रेम सिंह, लेखपाल सुनील पांडेय, धनंजय जायसवाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!