Current Date

सर्विलांस के भरोसे पुलिस: ग्राउंड लेवल पर टूटी मुखबिरों की कड़ी, टेक्निकल रूप से मजबूत होती पुलिस की जमीन पर पकड़ हुईं कमजोर

|
Published on: 24 November 2025, 7:28 am IST
Subscribe
ads

Report–Jai tiwari

मुखबिर, ये शब्द आप सभी ने सुना होगा. इस पर फिल्म और वेब सीरीज भी बन चुकी है. एक दौर था जब पुलिस के पास टेक्निकल चीजों का सहारा नहीं होता तो पुलिस इन्हीं के सहारे घटनाओं का खुलासा करती थी लेकिन आज यह कड़ी टूट चुकी है. पुलिस टेक्निकल तौर पर मजबूत तो हुई लेकिन मुखबिर नेटवर्क में फेल हो चुकी है. शायद यहीं कारण है कि रोहिताश पाल हत्याकांड में पुलिस को ना तो आजतक हत्या का मोटिव पता चल पाया है और ना हत्यारे का …

पिछले एक दशक में पुलिसिंग में काफी परिवर्तन आया है. टेक्निकल रूप से मजबूत होती पुलिस के जमीन पर पकड़ कमजोर हो गई है. हत्या, चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए फोन डिटेल, सीसीटीवी, कॉल सुनने जैसी तकनीक तो है लेकिन मुखबिर तंत्र नहीं है. इसका नतीजा यह है कि जिले में अभी कई हत्याएं अबूझ पहली बनकर रह गई है.

आइए जानते हैं, अनसुलझी हत्याओं की कहानी

जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में यह स्थिति पहली बार नहीं बनी है. चंधासी में बाइक मिस्त्री के हत्या मामले का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका. इसी तरह दुल्हीपुर में वृद्ध महिला की गला रेतकर हुई हत्या में भी पुलिस अब तक खाली हाथ है. बात करें जनपद चंदौली के अन्य थानों की तो चकरघट्टा इलाके में सूटकेस में महिला की लाश, अलीनगर ताराजीवनपुर चाय विक्रेता हत्याकांड, बौरी माइनर इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की हत्या सहित आधा दर्जन मामलों में कोई निर्णायक सुराग नहीं मिलने से परिजनों में रोष है.

इन घटनाओं के बीच दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड को छह दिन बीत चुके हैं. पुलिस को न शूटर का पता चल सका है और न ही साजिशकर्ताओं का. जांच में इतना आगे बढ़ा है कि शक की सुई बनारस के एक बिल्डर और मुगलसराय के एक सत्ताधारी के करीबी की ओर घूमी है, जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है.

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की टीम भी मामले की तकनीकी जांच में जुटी है, मगर अब तक निर्णायक सफलता नहीं मिल सकी है. लगातार हो रही पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच और मोबाइल सर्विलांस के बावजूद पुलिस के सामने एक स्पष्ट तस्वीर नहीं बन पा रही. सुरक्षा तंत्र पर उठ रहे सवालों के बीच स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ने लगी है.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!