Current Date

चंदौली के हेतिमपुर में राहगीर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौत : केवलानार ढलान के पास हुआ हादसा, ट्रेलर और ड्राइवर की तलाश में पुलिस

|
Published on: 5 February 2026, 5:30 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर केवलानार ढलान क़े पास पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक टेलर लेकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई.

इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर कला गांव निवासी (32) सियाराम बुधवार की देर रात शिकारगंज स्थित अपने ससुराल से पैदल घर लौट रहे थे. जैसे ही वह हेतिमपुर केवलानार ढलान के पास पहुंचे थे की तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी चालक की खोज सीसीटीवी के माध्यम से कराई जा रही है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. पुलिस अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

अगला लेख

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!