Current Date

चंदौली में वाहन छोड़कर भागा 50 हजार का इनामी नुरूल बिहार में हुआ गिरफ्तार: गोवंश तस्करी मामले में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने दबोचा, P-7 पर पढ़े कैसे पकड़ा गया शातिर पशु तस्कर

|
Published on: 1 July 2026, 9:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी नुरूल खान को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदौली जिले में दर्ज मुकदमे में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
एसटीएफ के अनुसार, चंदौली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 06/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 तथा गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में नुरूल खान की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना के आधार पर एसटीएफ प्रयागराज इकाई ने बिहार के गया जनपद के बाराचट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गया जिले का रहने वाला है और ट्रक चलाने का काम करता है। उसने स्वीकार किया कि 7 जनवरी 2025 को वह ट्रक में 30 गोवंश लादकर कानपुर से बिहार जा रहा था। चंदौली क्षेत्र में जाम के दौरान पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के डर से ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया, जिसके बाद वह बिहार में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए चंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में स्थानीय पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!