Current Date

नवागत कोतवाल ने संभाला मुग़लसराय कोतवाली का कार्यभार : नवनियुक्त कोतवाल ने कहा- क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, क्षेत्र के प्रधानों के साथ किया बैठक

|
Published on: 11 January 2026, 7:43 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— संतोष कुमार सिंह ने रविवार को मुग़लसराय कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले वह कई जिले कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है.

कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल संतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग का अनुभव कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अपराध पर लगाम कसने का संकल्प लिया. जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करना उनका लक्ष्य है. महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मामलों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी.

कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मियों के साथ बैठक हुई. इसमें कोतवाल ने टीम वर्क और अनुशासन पर जोर दिया. क्षेत्र के वर्तमान और पूर्व प्रधानों के साथ उन्होंने बैठक किया. उन्होंने कहा कि मुग़लसराय क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत किया जाएगा. इससे अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी.

नवागत कोतवाल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. जुआ, शराब माफिया और छेड़छाड़ जैसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए गश्त प्रणाली को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!