Current Date

Mirzapur News: लहंगपुर चौकी प्रभारी के पैर से मारने व सिपाही के पैसा लेने के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई: चौकी प्रभारी समेत दो सिपाहियों को SSP ने किया लाइन हाजिर

|
Published on: 29 November 2025, 2:03 pm IST
Subscribe
ads

Arvind tiwari —

मिर्जापुर: लालगंज थाना अंतर्गत पड़ने वाले लहंगपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह द्वारा एक व्यक्ति को पैर से मारने और सिपाही के पैसा लेने का वीडियो कल वायरल हुआ था. मामले में मिर्ज़ापुर एसएसपी ने जांच के आदेश दिये थे. वीडियो में सिपाही पैसा लेते दिखाई दे रहा है. दूसरे वीडियो में चौकी प्रभारी पैसा के साथ किसी को पैर से मारते दिखाई दे रहें है. वीडियो में कोई चीखकर माफी मांग रहा है. दरोगा धमकी भी दे रहा है. मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने मिर्ज़ापुर एसएसपी सोमेन बर्मा को ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी और मुख्य आरक्षी पर विपक्षी से पैसे लेने का आरोप लगाया था. मिर्ज़ापुर एसएसपी सोमेन बर्मा ने मामले की जांच सीओ गायत्री यादव को दिया था. 24 घंटे बाद जांच रिपोर्ट में आरोपी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार राय और आरक्षी पंकज कुशवाहा को दोषी पाया गया. जिन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए. तीनों की लाइन हाजिर की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!