Current Date

मुगलसराय में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान: दो साल पूर्व इसी मकान में छोटे भाई और बहन ने एक साथ फांसी लगाकर जान दी थी

|
Published on: 26 March 2026, 3:20 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल लाठ नंबर-2 में बुधवार की देर रात एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी. पड़ोसियों ने अधेड़ को फंदे से लटका देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी गई.

जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर -2 के रहने वाले स्वर्गीय जंगी साव गुप्ता का सबसे बड़ा पुत्र गुड्डू गुप्ता (48) इधर-उधर घूमता था. मृतक की पत्नी कुछ वर्ष पूर्व मायके चली गई थी. मृतक गुड्डू गुप्ता घर में अकेला ही रहता था. गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा की दूसरे मंजिल के बरान्दे में कुंडी में दुपट्टा के सहारे फंदे पर अधेड़ का शव लटक रहा है. तत्काल लोगों ने इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को फंदे से उतरवाकर अगली कार्रवाई में जुट गई.

2 साल पहले इसी मकान में छोटे भाई और बहन ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या—

बीते 11 मई 2024 को मृतक गुड्डू गुप्ता के छोटे भाई कमलेश गुप्ता और बहन अंजू गुप्ता उर्फ़ गुड़िया ने इसी मकान के दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी. जानकारी के अनुसार स्व.जंगी साव गुप्ता के तीन पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र गुड्डु गुप्ता थे. दूसरे नंबर पर कमलेश गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता और तीसरा भाई रवि गुप्ता उर्फ़ विष्णु जो इस समय नशा मुक्ति केंद्र वाराणसी में है. वहीं माता-पिता की तकरीबन 10 साल पहले मौत हो चुकी थी. मृतक गुड्डू गुप्ता की शादी हुई थी लेकिन पत्नी से अनबन होने के बाद वह काफी सालों से मायके में रहती है. इस संबंध में कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज ने बताया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई में जुट गई.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!