Current Date

बबुरी में जंगली सुअर के हमले से अधेड़ किसान की मौत : घायल होने के बाद ज्यादा खून निकलने से तोड़ा दम, मवेशियों को चारा डालने गया था अधेड़ मजदूर

|
Published on: 16 January 2026, 6:51 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— बबुरी थाना थाना क्षेत्र के जलखोर गांव में एक अधेड़ किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और ग्रामीणों ने किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. यह घटना उस समय हुई जब मजदूर किसान गांव के ही सुरेंद्र सिंह के घर पर मवेशियों को चारा डालने गया था. मृतक सुरेंद्र सिंह के घर पर मवेशियों का देखभाल करता था.

मृतक किसान की पहचान जलखोर गांव निवासी हर मंगल बियार (55) के रूप में हुई है. जंगली सुअर के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान चली गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चंदौली जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया मजदूर किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

जंगली सूअर के आतंक से ग्रामीण भयभीत —

बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर सहित आसपास के गांवों में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक छाया हुआ है. सुअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर भी हमले भी कर रहें है. किसान अपनी फसल की सुरक्षा करने को रात में भी खेतों पर ही रहने को मजबूर है. गांव के अजय सिंह, पिंटू सिंह, संतोष बियार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया सूअरों ने काफी नुकसान पहुंचाया है. आज गांव के एक मजदूर की सूअर ने जान ले ली. किसानों ने प्रशासन से फसलों की सुरक्षा के लिए इन जंगली सूअरों की धर पकड़ करा कर कहीं दूर छोड़े जाने की मांग किया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!