Current Date

मामी की सिस्टर से “मोहब्बत” और पत्नी की ‘हत्या’: कसाई बना पति, चंदौली की विवाहिता की सूटकेस मिली लाश, ढाई साल का बच्चा लेकर आरोपी फ़रार

|
Published on: 2 February 2026, 1:28 pm IST
Subscribe
ads

बिहार/चंदौली—रोहतास जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया. हत्या के बाद महिला की लाश को एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैक कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था.

सुबह सफाई कर्मचारी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे तो उनकी नजर वहां फेंके गए ट्रॉली बैग पर पड़ा जो बंद था. बैग से दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी. कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ जुट गई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी.

स्थानीय पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद बैग को खोला गया. बैग के खुलते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. करीब 25 साल की एक महिला की लाश पड़ी थी. जिसे प्लास्टिक के बोरे में पैक किया गया था.

महिला के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे. शव मिलने के करीब 5 घंटे बाद पुलिस ने महिला की पहचान की मेहरून खातून (25) के रूप में हुई. वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की सकलडीहा इलाके क़े बरठी रहने वाली है और ससुराल रोहतास के डेहरी में है.

क्रूरता की हदें पार: बोरे में पैक था शव—

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब बैग खोला तो अंदर का नजारा खौफनाक था. करीब 25 से 30 साल की महिला की लाश को प्लास्टिक के बोरे में भरकर टेप से चारों तरफ से लपेटा गया था. शव को इतनी बेरहमी से मोड़कर रखा गया था कि गर्दन और घुटने एक साथ बंधे हुए थे. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को यहाँ फेंका गया.

मृतका की पहचान और ससुराल का जुड़ाव—

शव मिलने के करीब 5 घंटे बाद मृतका की पहचान मेहरून खातून (25) के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले सकलडीहा इलाके की बरठी गांव की रहने वाली थी. मेहरून का निकाह साल 2022 में रोहतास के डेहरी निवासी क्यामुद्दीन के साथ हुआ था, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है. दोनों का ढाई साल का एक बेटा भी है. घटना के बाद आरोपी ढाई साल का बेटा भी लेकर फरार है.

अवैध संबंध और घरेलू कलह का विवाद—

मृतका की माँ ने रोते हुए दामाद क्यामुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. माँ के अनुसार, क्यामुद्दीन का उसकी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसका मेहरून विरोध करती थी. इसी बात को लेकर घर में अक्सर मारपीट होती थी. शुक्रवार की रात दामाद ने फोन कर बताया था कि मेहरून कहीं भाग गई है, लेकिन रविवार सुबह उसका शव सूटकेस में मिला.

‘खूनी’ निकला परिवार का इतिहास—

मेहरून की माँ ने खुलासा किया कि उनके दामाद का परिवार पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है. उन्होंने बताया कि क्यामुद्दीन की माँ की भी उसके चाचा ने अवैध संबंधों के कारण हत्या कर दी थी. इसी वजह से वह बचपन से ही अपनी नानी के घर रह रहा था. परिजनों का आरोप है कि उसी घर में चल रहे प्रेम प्रसंग के रास्ते में रोड़ा बनने पर मेहरून को रास्ते से हटा दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी—

डेहरी एसडीपीओ (SDPO) गौरव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके. फिलहाल आरोपी पति घर छोड़कर फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!