Current Date

शहाबगंज इलाके में देर रात सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

|
Published on: 5 December 2025, 3:27 am IST
Subscribe
ads

शहाबगंज— थाना क्षेत्र के अरारी गांव के पास गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हटिया (बबूरी) गांव निवासी चंदन (26 वर्ष) पुत्र पंचम राम गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदन बाइक से अपने ससुराल सिरसियां जा रहा था.

जानकारी के अनुसार चंदन देर रात अपनी बाइक से हटिया गांव से निकलकर ससुराल सिरसियां की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अरारी, बिलासपुर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही किसी अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि चंदन सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. और बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए 108 एंबुलेंस बुलाया. एंबुलेंस की मदद से घायल चंदन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया गया.

स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने चंदन की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार
error: Content is protected !!