Current Date

मिर्जापुर में गौ तस्कर निकले ग्राम प्रधान को पद से हटाया: दो अधिकारी निलंबित, अबतक तीन को भेजा जा चुका है जेल

|
Published on: 31 January 2026, 6:47 pm IST
Subscribe
ads

मिर्जापुर के लालगंज के सोनवर्षा स्थित गो आश्रय स्थल से गो-वंश की चोरी और उन्हें तस्करों को बेचने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष व प्रधान श्याम बहादुर पटेल, केयर टेकर राजेश कोल और पशु तस्कर दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि गो आश्रय स्थल के केयरटेकर के साथ मिलकर जिलाध्यक्ष काफी समय से गो-वंश की तस्करी करा रहा था.

इस सबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गत मंगलवार को दीपनगर सिरसी संपर्क मार्ग से पशु तस्करी के आरोप में अनिल प्रजापति को पकड़ा गया था. वह सोनभद्र के सरइगढ़ थानाक्षेत्र के रायपुर का रहने वाला है. उसके पास से मिली गाड़ी से पांच गो-वंश मुक्त कराए गए थे. जो गो-वंश मुक्त कराए गए थे उनमें पशु आश्रय का गो-वंश भी शामिल था. इस बीच एक पशु तस्कर भाग निकला था. पूछताछ में अनिल प्रजापति ने पुलिस को बताया था कि सोनवर्षा स्थित गो आश्रय स्थल से गो-वंश को चोरी कर बेचा जाता है. इसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई. शुक्रवार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति वाहन के इंतजार में अमोई नहर की पुलिया पर खड़ा है. घेरेबंदी कर दो दिन पहले भागे पशु तस्कर दिलीप कुमार राम को गिरफ्तार किया गया जो बिहार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कैमूर भभुआ का रहने वाला है.

दिलीप ने ही पुलिस को बताया कि गो-वंश की चोरी करने और उसे तस्करों को बेचने में सोनवर्षा के प्रधान श्याम बहादुर पटेल की संलिप्तता है. वह अपना दल कमेरावादी का जिलाध्यक्ष भी है. इसके बाद पुलिस ने श्याम बहादुर पटेल और गो आश्रय स्थल के केयरटेकर राजेश कोल को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मिर्ज़ापुर के जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज से नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक कराते हुए चयनित सदस्यो में से किसी एक सदस्य को अस्थायी ग्राम प्रधान पद का प्रभार देने का दिया निर्देश. गो तस्करी के मामले को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा दोषी व्यक्तियो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान दुबार देवघटा सोनवर्षा विकास खण्ड लालगंज के ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल को पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा-12 के तहत तत्काल प्रभाव से ग्राम पद से हटा दिया गया है. इसी क्रम में जांचोपरान्त दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण लाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!