Current Date

Chandauli News: चंदौली में मैजिक सवार व्यापारी को चापड़ से धमकाकर 45 हजार लूट ले गए बाइक सवार बदमाश: 18 घंटे तक सीमा विवाद उलझी रही पुलिस, बदमाशों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

|
Published on: 3 April 2026, 3:31 am IST
Subscribe

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रिंग रोड पर देर रात बदमाशों ने दुस्साहसिक लूट की घटना को अंजाम दिया. कुरहना अंडरपास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी को चपड़ दिखाकर 45 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वही 18 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही अली नगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस. देर शाम बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया जबकि घटनास्थल अलीनगर में पड़ता है. 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है.
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के अदलहाट निवासी व्यापारी अपने चार पहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। देर रात करीब 1:30 बजे वह कुरहना अंडरपास के पास रिंग रोड पर वाहन रोककर पेशाब करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और चपड़ दिखाकर उन्हें धमकाते हुए नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हालांकि घटना के दूसरे दिन देर रात तक भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर रात के समय गश्त कम होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर गैंग का किया खुलासा: हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना, लग्जरी कारों से पहले करते थे रेकी. रात के सन्नाटे में पाइप डाल उड़ाते थे डीजल

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर गैंग का किया खुलासा: हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना, लग्जरी कारों से पहले करते थे रेकी. रात के सन्नाटे में पाइप डाल उड़ाते थे डीजल

Chandauli News: चंदौली में गंगा किनारे मिली युवक की लाश, बनारस से जुड़ा मामला—दोस्ती, सट्टेबाजी और दबाव की कहानी में उलझी हर्षित के मौत की मिस्ट्री… P-7 पर पढ़े क्या है पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली में गंगा किनारे मिली युवक की लाश, बनारस से जुड़ा मामला—दोस्ती, सट्टेबाजी और दबाव की कहानी में उलझी हर्षित के मौत की मिस्ट्री… P-7 पर पढ़े क्या है पूरा मामला

Chandauli News: चन्दौली में रात के सन्नाटे में खुलते हैं शराब ठेकों के शटर: कार्रवाई से पुलिस विभाग पस्त, असल गुनहगार आबकारी विभाग मस्त… पढ़े P-7 न्यूज की खास रिपोर्ट

Chandauli News: चन्दौली में रात के सन्नाटे में खुलते हैं शराब ठेकों के शटर: कार्रवाई से पुलिस विभाग पस्त, असल गुनहगार आबकारी विभाग मस्त… पढ़े P-7 न्यूज की खास रिपोर्ट

Chandauli News: चंदौली गंगा किनारे उतराया मिला अधेड़ का शव: सुबह रेत पर दौड़ने गए युवकों लाश देखी, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: चंदौली गंगा किनारे उतराया मिला अधेड़ का शव: सुबह रेत पर दौड़ने गए युवकों लाश देखी, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News : चंदौली में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही और सूचना छिपाने पर मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक निलंबित, एसपी ने दिए सख्त संदेश

Chandauli News : चंदौली में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही और सूचना छिपाने पर मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक निलंबित, एसपी ने दिए सख्त संदेश

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में 14 साल की नाबालिक से रेप: गांव के ही नाबालिक किशोर पर गंभीर आरोप, भेजा गया बाल सुधार गृह

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में 14 साल की नाबालिक से रेप: गांव के ही नाबालिक किशोर पर गंभीर आरोप, भेजा गया बाल सुधार गृह
error: Content is protected !!