Current Date

Chandauli News: नवरात्रि ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े आरक्षी की इलाज के दौरान मौत: युवा सिपाही के असामयिक निधन से चंदौली पुलिस डिपार्टमेंट में शोक

|
Published on: 2 April 2026, 8:37 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जनपद में तैनात आरक्षी आलोक कुमार की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जवान सिपाही के असामयिक निधन से सहकर्मियों और अधिकारियों में गहरा दुख व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, आरक्षी आलोक कुमार की ड्यूटी नवरात्रि के दौरान विंध्याचल क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही वह तेज बुखार की चपेट में आ गए थे, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई। ड्यूटी समाप्त कर वापस लौटने के बाद भी जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और बुखार लगातार बना रहा, तब थानाध्यक्ष ने उन्हें तीन दिन का अवकाश दिया ताकि वह बेहतर इलाज करा सकें।
इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
आरक्षी आलोक कुमार अविवाहित थे और अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण थाना क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके व्यवहार से आमजन और साथी पुलिसकर्मी सभी प्रभावित रहते थे। अचानक हुई इस घटना से न केवल उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है। सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने बताया कि आलोक एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जो हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते थे। उनके निधन से विभाग ने एक समर्पित और ईमानदार सिपाही को खो दिया है। वहीं, थाने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

अगला लेख

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!