Current Date

Chandauli News: चंदौली में गंगा किनारे मिली युवक की लाश, बनारस से जुड़ा मामला—दोस्ती, सट्टेबाजी और दबाव की कहानी में उलझी हर्षित के मौत की मिस्ट्री… P-7 पर पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 5 April 2026, 10:54 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी। चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सहजौर गंगा घाट पर रविवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला, जिसकी पहचान बाद में कानपुर निवासी 26 वर्षीय हर्षित वर्मा के रूप में हुई. इस घटना ने वाराणसी और आसपास के जिलों में जुड़े एक जटिल घटनाक्रम को सामने ला दिया है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से मिले मोबाइल और सिम के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है.
जांच में सामने आया कि हर्षित की दोस्ती वाराणसी निवासी अंकित मिश्रा से हुई थी. अंकित और उसके कुछ साथी हर्षित पाठक, यीशु पांडे, सत्यम, सत्तू जेडी और विकाश सेटप मिलकर रियल एस्टेट के नाम पर काम कर रहे थे, लेकिन अंदरखाने सट्टेबाजी से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हर्षित इस काम से अलग होना चाहता था, जिसे लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था.
घटना से चार दिन पहले हर्षित ने दिल्ली पुलिस में तैनात अपने एक परिचित को व्हाट्सएप मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसे पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
परिजनों का आरोप है कि अंकित मिश्रा और उसके साथी हर्षित को जबरदस्ती वाराणसी लेकर आए थे. साथ ही, उसकी बहन को भी परेशान करने की कोशिश की जा रही थी.
अब सवाल यह है कि हर्षित की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया या फिर दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या की.  वाराणसी के लंका थाना पुलिस और मुगलसराय कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हैं. घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!