Current Date

अलीनगर इलाके में अनियंत्रित कार सवार पुलिसकर्मी ने पैदल चल रहे लोगों को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत तीन घायल, पुलिसकर्मी अलीनगर थाने में तैनात है

|
Published on: 12 January 2026, 6:04 am IST
Subscribe

चंदौली— जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक कार सवार पुलिसकर्मी के कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. बेकाबू कार टक्कर मारने के बाद मकान के दीवार से टकरा गई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. उसमें से एक घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अलीनगर निवासी प्यारे लाल यादव के अनुसार पुलिसकर्मी राम जानकी मंदिर स्कूल की ओर से तेज रफ्तार में कार लेकर आया और नियंत्रण खो बैठा, जिससे सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. उक्त पुलिसकर्मी रवि अलीनगर थाना कार्यालय में तैनात है और राम जानकी मंदिर के पास उसका निजी कमरा है. पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जिनका वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, उनके नुकसान की भरपाई कराई जाएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!