Current Date

मिर्ज़ापुर के एनएच-19 पर दिल दहला देने वाला हादसा: प्रयागराज से लौट रही कार ने दो को रौंदा, खड़े ट्रक में घुसी, बाप-बेटे समेत चार की मौत, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

|
Published on: 28 November 2025, 5:25 am IST
Subscribe
ads

अरविंद तिवारी–

मिर्जापुर। कछवा थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास एनएच-19 पर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे ऐसा भयावह हादसा हुआ कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रयागराज से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे दो राहगीरों को रौंदती हुई सीधे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर दौड़ पड़े।
दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और करीब 50 मीटर इलाके में उसके हिस्से बिखरे पड़े मिले। अंदर फंसे लोगों को निकालना पुलिस और राहगीरों के लिए चुनौती बन गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार की बॉडी को काटकर उसमें फंसे दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बाबूलाल 55 वर्ष और उनके बेटे अनुराग 22 वर्ष के रूप में हुई। दोनों मृतक प्रयागराज के सोरांव तहसील अंतर्गत दाउलकपुर गांव के निवासी थे।
हादसे में जिन दो राहगीरों को कार ने रौंदा, उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कछवा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और रौंदे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान की कोशिश जारी है।

विजिबिलिटी कम और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार उस समय कोहरा होने से विजिबिलिटी बेहद कम थी। साथ ही कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। आशंका है कि चालक को झपकी आने या अचानक सामने आए राहगीरों के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हुआ।

हाईवे पर जाम की स्थिति, भारी भीड़ जुटी

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक सामान्य कराने के लिए अतिरिक्त टीम लगाई और कुछ देर बाद आवागमन बहाल कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!