Current Date

चंदौली-बनारस में कोहरे का कहर: रिंग रोड पर धड़ाधड़ जा भिड़ीं 5 गाड़ियां, दो ट्रकों के उड़े पर परख़च्चे, घंटों लगा रहा जाम

|
Published on: 8 January 2026, 6:02 am IST
Subscribe

चंदौली बनारस रिंग रोड पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया. जीरो विजबिलिटी के कारण एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए. दो गाड़ियों के पर परख़च्चे उड़ गए. इस हादसे में दो चालक और एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद रिंग रोड़ पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर तक ठप हो गया. यह हादसा लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के समीप रिंग रोड पर हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ. कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी पर भी वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगने से चेन रिएक्शन हुआ और कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद रिंग रोड़ पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!