Current Date

चंदौली में नशे में धुत डायल 112 सिपाही का उत्पात, दुकानदार को धमकाया. बिना पैसा दिए मांग रहा था सामान. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

|
Published on: 20 March 2026, 5:52 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी की ही अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है. शहाबगंज थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही शराब के नशे में अनियंत्रित होकर दुकानदार से अभद्रता करता नजर आया. विरोध करने पर सिपाही ने दुकानदार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। शहाबगंज थाने में तैनात डायल 112 का सिपाही शुक्रवार रात नशे की हालत में एक दुकान पर पहुंचा और बिना पैसे सामान देने की मांग करने लगा. दुकानदार द्वारा मना किए जाने पर सिपाही भड़क गया और आपा खोते हुए धमकी देने लगा.
स्थिति तब और बिगड़ गई जब आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया. दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति ने सिपाही की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद सिपाही कुछ संभलता नजर आया, लेकिन उसने भी लड़खड़ाती आवाज में अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं. पीड़ित दुकानदार और उसके सहयोगी ने पुलिस अधीक्षक, संबंधित इंस्पेक्टर और डायल 112 के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है.

स्थिति और कार्रवाई!
मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एसपी आदित्य लांघे की ओर से भी देर रात तक कोई कार्रवाई या बयान जारी नहीं किया गया था. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है!

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!