Current Date

दवा कारोबारी हत्याकांड : कन्हैया टॉकीज के पास पुश्तैनी जमीन विवाद घटना की वजह तो नहीं? पेशेवर शूटर ने दिया घटना को अंजाम. तप्तीश में जुटी मुग़लसराय कोतवाली पुलिस

|
Published on: 19 November 2025, 6:58 am IST
Subscribe
ads

Report by-jai tiwari

चंदौली : जिले के मुगलसराय कस्बे में मंगलवार देर शाम दवा व्यवसायी रोहितास पाल उर्फ रोमी (48) की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है. रोमी न सिर्फ एक सफल मेडिकल संचालक थे, बल्कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री भी थे. उनका सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने का स्वभाव शहर भर में जाना जाता था. उनके परिचित आज भी एक ही सवाल पूछ रहे हैं—रोहितास जैसे सरल और उदार इंसान से किसकी दुश्मनी हो सकती है? वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि रोहितास पाल के परिवार की कन्हैया टॉकीज के पास पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस इस विवाद को भी हत्या की वजहों में शामिल कर जांच कर रही है. शव को रात में ट्रामा सेंटर से बीएचयू भेजा गया. बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद डॉक्टरों का पैनल रोहितास के शव का पोस्टमार्टम करेगा.

4 बदमाशों ने पेशेवर तरीके से दिया घटना को अंजाम—

जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने वाले 4 पेशेवर शूटर दो टीमों में घटनास्थल पर पहुंचे थे, – एक ने पीछे से नजदीक जाकर गोली मारी, – दूसरा दूरी से स्थिति की रेकी करता रहा, – जबकि कुछ शूटर आगे बाइक पर तैयार अवस्था में खड़े थे. शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अंधेरी और सक्रिय गली को चुना. गोली मारने के बाद वे खोवा मंडी गली से होते हुए डाकघर चौराहा तक जाते हुए कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं. हालांकि रात में दुकानें बंद होने के कारण आगे फुटेज मिलना मुश्किल था.

दवा कारोबारी की फाइल फोटो

जाम से बचने के लिए गलियों का इस्तेमाल–

पुलिस का अनुमान है कि शूटर पहले से शहर और इलाके की पूरी रेकी कर चुके थे. जीटी रोड पर सड़क निर्माण व जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने वहां से न निकलकर गलियों का रास्ता अपनाया. हत्या के बाद बदमाश दो अलग-अलग दिशाओं में बंटकर फरार हो गए.

क्यों चुना गया रोहितास?

रोहितास पाल का मेडिकल पूरे इलाके में मशहूर था. यहाँ बीएचयू (BHU) के डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली जटिल और महंगी दवाएँ भी डिस्काउंट पर उपलब्ध होती थीं. क्षेत्र में उनकी छवि एक सफल, ईमानदार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यवसायी की थी. यही वजह है कि उनकी हत्या ने व्यावसायिक जगत और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

यह आवेश नहीं, योजनाबद्ध हत्या है–

वारदात जिस तरीके से की गई, उससे साफ़ है कि शूटर बेहद प्रशिक्षित थे. भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी वे बेखौफ आए, गोली मारी और तमंचा लहराते हुए निकल गए. लोगों में खौफ और गहरा आक्रोश है. हर कोई यही कह रहा है कि — रोहितास के मुस्कराते चेहरे का कोई क्या बिगाड़ सकता था? यह साफ तौर पर सोची-समझी साज़िश है.

जाने क्या है पुलिस की कार्रवाई!

चंदौली एसपी ने हत्या के पीछे छिपी साजिश की गहन जांच शुरू कर दी है, – शूटरों के मूवमेंट की ट्रेसिंग – जमीन विवाद की पड़ताल – मोबाइल लोकेशन – संभावित विरोधियों की सूची इन सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है. पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
error: Content is protected !!