Current Date

पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं माने रहे थें ढाबा संचालक, एसपी आकाश पटेल ने सड़क पर वाहन पार्किंग कराने वाले 20 ढाबा संचालकों पर दर्ज कराया मुकदमा, 5 चालक भी नामजद

|
Published on: 7 July 2026, 7:59 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व में नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग कराने वाले 20 ढाबा एवं होटल संचालकों तथा पांच वाहन चालकों के खिलाफ कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित कई ढाबों और होटलों के बाहर मुख्य सड़क पर भारी वाहन खड़े कराए जा रहे थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी। इस संबंध में पहले सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर मुख्य मार्ग पर वाहन न खड़ा कराने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी जारी रहने पर मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के तहत थाना चंदौली क्षेत्र में छह ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए। थाना सैयदराजा क्षेत्र में तीन ढाबा संचालकों और पांच वाहन चालकों के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हुए। थाना अलीनगर क्षेत्र में आठ ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि थाना मुगलसराय क्षेत्र में तीन होटल एवं ढाबा संचालकों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने और दुर्घटनाओं का कारण बनने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!