Current Date

‘यक्ष’ ऐप ने खोली हिस्ट्रीशीटर की कुंडली: चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नारायण, चंदौली पुलिस की पहली कार्रवाई

|
Published on: 22 March 2026, 7:15 am IST
Subscribe
ads

जय प्रकाश तिवारी —

चंदौली—जिले में तकनीक के इस्तेमाल से अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. यक्ष ऐप के जरिए पुलिस ने पहली बार एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. मुगलसराय क्षेत्र के चकिया तिराहे पर शुक्रवार की देर रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक की पहचान इस ऐप से की गई, जिसके बाद उसके आपराधिक इतिहास का खुलासा होते ही पुलिस भी हैरान रह गई.

चकिया तिराहे पर रात्रि चेकिंग करती पुलिस टीम —

रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार अपनी टीम के साथ रात में वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई, लेकिन उसने अपना नाम गलत बताया. संदेह होने पर पुलिस ने यक्ष ऐप के जरिए उसकी फोटो स्कैन की, जिसमें उसकी पूरी आपराधिक ‘कुंडली’ सामने आ गई.
आरोपी की पहचान नारायण डोम पुत्र स्वर्गीय सुंदर डोम, निवासी मानसरोवर पोखरा, अलीनगर (चंदौली) के रूप में हुई. जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ प्रयागराज कैंट, डीडीयू जीआरपी और मुगलसराय कोतवाली में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी डीडीयू को सुपुर्द कर दिया है. इस कार्रवाई को जिले में यक्ष ऐप के जरिए की गई पहली बड़ी गिरफ्तारी माना जा रहा है, जिससे पुलिस की तकनीकी सक्रियता भी उजागर हुई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!