Current Date

चंदौली में नहीं थम रहा अपराध : किसान समस्याओं और अव्यवस्थाएं भी आम जन पर पड़ रही भारी. सपा जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र,  मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

|
Published on: 16 January 2026, 10:00 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली—जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, किसानों की अनदेखी, बिजली संकट और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. सपा के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि 16 जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं.
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर का कहना है कि जनपद में चोरी और हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि दर्जनों मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. वहीं चन्द्रप्रभा और गढ़ई नदी की खुदाई शुरू न होने से बाढ़ की आशंका बनी हुई है. बीते दिनों आई बाढ़ और ‘मोथा तूफान’ से नष्ट फसलों का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिल पाया है.
पार्टी ने धान खरीद में व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कोऑपरेटिव व अन्य विभागों द्वारा विचौलियों के माध्यम से खरीद की जा रही है, जिससे किसान ठगे जा रहे हैं. साथ ही अघोषित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों, जल जीवन मिशन के तहत खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी सवाल उठाए गए हैं.
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पचपेड़वा स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र होकर प्रशासन से ज्ञापन लेने की मांग करेंगे। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि ज्ञापन लेने नहीं पहुंचता है, तो सभी लोग किसान और जनहित में चन्दौली के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.
ज्ञापन में किसानों को खाद की उपलब्धता, सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं

अगला लेख

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

बाजार में तेजी वाले शेयरों पर दांव, 24 जुलाई तक खुला NJ Momentum Fund का NFO, मोमेंटम निवेश रणनीति पर आधारित नई स्कीम, विशेषज्ञों ने निवेश से पहले जोखिम समझने की दी सलाह

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक संघ ने सांसद विनोद कुमार बिंद को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!