Current Date

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर RTO के नाम पर ठगी: आरोपी गिरफ्तार,’rtowale_bhaiyaji_up67′ आईडी से ड्राइविंग लाइसेंस और परिवहन संबंधी कार्य कराने का देता था झांसा

|
Published on: 1 July 2026, 12:50 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— सोशल मीडिया पर परिवहन विभाग की फर्जी पहचान बनाकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर ‘rtowale_bhaiyaji_up67’ नाम से फर्जी आईडी संचालित कर खुद को परिवहन विभाग से जुड़ा बताता था और ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी कार्य तथा अन्य परिवहन सेवाएं कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन रुपये वसूलता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), चंदौली को लगातार शिकायतें मिलने लगीं कि उक्त इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से परिवहन विभाग के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर कार्यालय के कर्मचारियों ने आईडी पर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिससे पता चला कि आईडी का संचालन आदित्य कुमार कर रहा है।
परिवहन विभाग की ओर से 29 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक चंदौली को पत्र भेजकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बंद कराने और संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि सोशल मीडिया पर इस फर्जीवाड़े को लेकर समाचार प्रसारित हो रहे थे, जिनमें चालान निपटाने और परिवहन संबंधी कार्य ऑनलाइन कराने के नाम पर ठगी का खुलासा किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने कितने लोगों से ठगी की,ॉ उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा अब तक कितनी धनराशि वसूली गई है।
क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि सरकारी विभागों के नाम पर बनाई गई फर्जी सोशल मीडिया आईडी से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, चालान या किसी भी परिवहन संबंधी कार्य के लिए केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या कार्यालय का ही उपयोग करें। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!