Current Date

चंदौली शादी समारोह में बवाल: पटाखों की चिंगारी को लेकर हुआ विवाद, हुईं पत्थरबाजी, दूल्हे के कार का टूटा शीशा, बाराती हुए नाराज तो सदर पुलिस ने संपन्न कराया विवाह

|
Published on: 1 December 2025, 6:52 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—शादी समारोह में बारात लगाते समय की गई आतिशबाजी की चिंगारी ट्रक में लदी पुआल पर गिर गई और पुआल में आग लग़ गई. इसको लेकर हुए विवाद में परिवार सहित बरातियों पर हमला कर दिया गया. लाठी-डंडों के अलावा पथराव भी करने का आरोप है. पथराव करने की वजह से दूल्हे की गाड़ी का शीशा टूट गया. जिससे दूल्हा और बाराती नाराज हो गए. शादी से इनकार कर दिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस किसी तरह बारातियों को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराया. इस दौरान पूरे लान परिसर में अफरा-तफ़री का माहौल रहा.

यह घटना रविवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में द्वारपूजा लगाते समय हुई. चंदौली कस्बा निवासी संजय राय की बेटी अनामिका की शादी रायबरेली निवासी अंकित के साथ तय हुआ था. रविवार की देर शाम बारात चंदौली के बिछिया गांव में पहुंची थी.

आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से हुआ बवाल—

म्यूजिक सिस्टम (DJ) की धुनों पर नाचते हुए बराती रास्ते में जा रहे थे तो आतिशबाजी भी की गई. आतिशबाजी की चिंगारी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक पर लदी पुआल पर जा गिरी. इस कारण वाहन में लदी पुआल में आग लग गई. इसी बात को लेकर गांव के कुछ युवक परिवार और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इससे बरातियों में भगदड़ मच गई. दो लोग घायल भी हो गए. आरोप है कि पथराव भी किया गया, जिस कारण दूल्हे के गाड़ी का शीशा टूट गया. जिससे दूल्हा नाराज हो गया और बाराती शादी से इनकार करने लगे. सूचना के बाद पहुंची सदर कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी ली. किसी तरह बारातियों को समझा-बुझाकर कर शादी संपन्न करवाया.

अगला लेख

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!