Current Date

चंदौली स्वाट टीम ने हाईवे पर पकड़ा शराब का जखीरा: 3807 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. सड़े प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहे थें खेप

|
Published on: 25 February 2026, 9:51 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—होली से पहले अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने 12 चक्का ट्रक (RJ11GB4050) से 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर तड़के करीब 3:50 बजे हुई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने ट्रक को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में ऊपर सड़ी-गली प्याज की बोरियां मिलीं, जिनके नीचे बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खेप मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लाकर बिहार के पटना में होली के दौरान खपाने की योजना थी। गिरफ्तारी करने में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह व स्वाट प्रभारी रामजनम यादव की संयुक्त टीम शामिल थी।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुबारक खां (27) व चुन्ना (29) निवासी सिलावटी थाना धौज हरियाणा के रूप में हुई। दोनों को आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। त्योहार से पहले इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!