Current Date

Chandauli News: जलजीवन मिशन में लापरवाही पर एक्सईएन निलंबित: उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप, 229 योजनाओं में प्रगति थी बेहद धीमी

|
Published on: 24 March 2026, 3:12 am IST
Subscribe
ads

चंदौली‌—जलजीवन मिशन के तहत चल रही ‘हर घर नल जल’ योजना में लापरवाही और कार्यों में धीमी प्रगति के मामले में जल निगम के एक्सईएन अमित राजपूत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
जिले में योजना के तहत 229 पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल 55 योजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। वहीं 157 अन्य योजनाओं में से महज 82 ओवरहेड टैंक ही चालू हो पाए हैं। इसके अलावा पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी लक्ष्य के अनुरूप नहीं कराई गई, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जांच में यह भी सामने आया कि जल सेवा आंकलन, योजनाओं की प्रगति और आईजीआरएस पर मिलने वाले फीडबैक में भी गंभीर खामियां हैं। शिकायतों के आधार पर 20 फरवरी को मुख्य अभियंता द्वारा जांच बैठाई गई थी। जांच टीम की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि के दौरान अमित राजपूत को आगरा जल निगम से संबद्ध किया गया है।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

error: Content is protected !!