Current Date

Chandauli News: दो बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदी महिला, तीनों गंभीर: पारिवारिक कलह से परेशान होने की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

|
Published on: 6 June 2026, 11:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गई. हादसे में महिला और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रतनपुर गांव के पास बनारस से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने वंदना (33) वर्ष पत्नी प्रमोद कुमार निवासी डेवड़ा चहनिया अपनी चार वर्षीय पुत्री प्रियांशी और नौ माह की बेटी प्रांजली के साथ पहुंच गई. ट्रेन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला पारिवारिक कलह या घरेलू तनाव से परेशान थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास की पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. इस संबंध में महिला के पति मनोज कुमार ने बताया कि महिला मुगलसराय में दवा लेने के लिए घर से निकली थी और अचानक रतनपुर कब और कैसे पहुंच गई. हालांकि तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!