Current Date

Chandauli News: मुग़लसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर व्यापारियों ने दिया धरना, जानें पूर्व सांसद रामकिशुन ने क्या रखी पांच प्रमुख मांगें…….

|
Published on: 8 May 2026, 11:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पीडब्ल्यूडी एक्शन कार्यालय पर व्यापारियों के साथ पूर्व सांसद धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले धरने के दौरान व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावित लोगों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई।
धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूर्व सांसद तथा व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से संबंधित डीपीआर को सार्वजनिक किया जाए, ताकि लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल सके कि किन-किन मकानों और दुकानों पर कार्रवाई प्रस्तावित है। दूसरी मांग में उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों और मकान मालिकों की संपत्ति टूट रही है, उनका पुनर्स्थापन सुनिश्चित किया जाए।
तीसरी मांग में प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई। वहीं चौथी मांग के तहत चकिया तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने की मांग उठाई गई।
पूर्व सांसद ने पांचवीं और अंतिम मांग में कहा कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर 52 फुट, 46 फुट अथवा 48 फुट की अलग-अलग चर्चा हो रही है, प्रशासन इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करे ताकि व्यापारियों में भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!