Current Date

चंदौली में तीन बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता: तीनों घर से विद्यालय निकले थे, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

|
Published on: 14 April 2026, 4:19 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से बेचुपुर नई बस्ती गांव से सोमवार को तीन मासूम बच्चे लापता हो गए. दोपहर करीब 12 बजे तीनों बच्चे रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौट. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजन थाने पहुंचे. लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई. मामला मुग़लसराय थाना क्षेत्र के बेचुपुर नई बस्ती गांव का है.

बच्चों की पहचान शहर के नई बस्ती बेचुपुर निवासी पलक (13) अमीर (7) और आयात (6) के रूप में हुई है.

तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बच्चे रोजाना की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे. दोपहर तक जब बच्चे नहीं लौटे तो हमने सोचा थोड़ी देर में लौट आएंगे. लेकिन जब तीन घंटे तक बच्चे वापस नहीं आए, तब हम खोजने निकले. मोहल्ले, मैदान, सड़क, रिश्तेदारों के यहां सब जगह खोज लिया, मगर कहीं कुछ पता नहीं चला.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस —

परिजनों ने कहा काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे हमने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है. पुलिस ने अपरहण का मामला दर्जकर सीसीटीवी कैमरे चेक रही है. इस संबंध में मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज की कर लिया गया है बच्चों की तलाश के लिए टाइम लगा दी गई है जल्द से जल्द बच्चे सकुशल बरामद कर लिए जाएंगे.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!