Current Date

Chandauli News : चोरी की वारदात से दहला सैयदराजा क्षेत्र: पुलिस गस्त और पेट्रोलिंग की खुली पोल, चोरों ने ताला तोड़कर दो अलमारी और बक्शा का माल किया पार

|
Published on: 14 December 2025, 9:11 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सैयदराजा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वो एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस कार्रवाई करना तो दूर ज्यादातर वारदातों में केस भी दर्ज नहीं कर रही है. ताजा मामला इलाके के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ का है. यहां बेखौफ सक्रिय चोरों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. बेखौफ चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए. चोरों ने तीन रूम में रखें बक्सों और अलमारी, संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब लाखों नगदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. चोर खाली बक्सों को रूम ही छोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार शुक्रवार से घर पर मौजूद नहीं था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को देखकर मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर बक्शा, अलमारी व अन्य संदूकों को खंगाल डाला. चोरों ने घर में रखे नगदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. जब स्वाजन रविवार की सुबह घर पहुंचे तो बिखरा सामान और टूटा ताला देखकर उनके सन्न रह गए. घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

रात्रि पुलिस गश्त की खुली पोल—

परिवार को जब घर में चोरी होने की जानकारी हुई तो पूरा परिवार दंग रह गया. परिवार ने घर में रखी नगदी और जेवरात देखे तो वह सभी गायब थे. स्वजान जिसके बाद सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. लगातार क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों की वारदात से पुलिस पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहें हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बेखौफ चोरों पर कब कार्रवाई कर पाती है कि नहीं.

सैयदराजा इलाके में लगातार हो रही वारदात —

बीते 24 नवंबर को सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगाई-काजीपुर रोड स्थित शराब की दुकान के पास शराब पीने के दौरान विवाद के बाद कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला था. दूसरे युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. सैयदराजा जनपद की ऐसी पुलिस है जो युवक की हत्या को सड़क हादसे में मौत बताकर टालना चाहती थी. बाद में मृतक के पिता रामबलि से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!