Current Date

चंदौली के धानापुर में गंगा में भैंस नहलाने गया किशोर डूबा: परिजनों में मचा कोहराम, एनडीआरएफ कर रही तलाश

|
Published on: 11 May 2026, 7:36 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव के सामने एक किशोर के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी. बुद्धपुर गांव निवासी निवासी मंगल यादव (18) सोमवार की सुबह गंगा नदी में डूब गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार मंगल अपने तीन अन्य साथियों के साथ भैंस लेकर गंगा स्नान करने गया था। इसी दौरान सभी युवक तैरकर गंगा नदी पार करने लगे. कुछ दूर जाने के बाद वे तेज धारा में पहुंच गए. बताया जा रहा है कि तेज बहाव में मंगल डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाव के जरिए किशोर की तलाश शुरू कराई. करीब दो घंटे तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. पुलिस ने गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया है.
बताया जा रहा है कि मंगल ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी. वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना के बाद गंगा किनारे जुटी भीड़ —
अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!