Current Date

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

|
Published on: 14 July 2026, 5:57 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—शहाबगंज विकास खंड मुख्यालय परिसर से बीते 3 जुलाई को दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है.बरामदगी के बाद पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत पर पुलिस ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार, सलया गांव निवासी लक्ष्मण कुमार तीन जुलाई को किसी आवश्यक कार्य से विकास खंड मुख्यालय पहुंचे थे.उन्होंने अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर ग्राम विकास अधिकारी से मिलने चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली. काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला तो उन्होंने शहाबगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली.
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक चकिया कोतवाली क्षेत्र के डूहीसूही गांव में है. पुलिस टीम ने दबिश देकर बाइक बरामद कर ली. सूत्रों के अनुसार, बाइक चोरी करने वाले व्यक्ति ने इसे डूहीसूही निवासी शैलेश कुमार को बेच दिया था। बरामदगी के बाद पुलिस शैलेश कुमार को पूछताछ के लिए शहाबगंज थाने लाई.
मंगलवार को पूछताछ के दौरान शैलेश कुमार ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की. इस पर थानाध्यक्ष ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज भेजा. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को भी दे दी.
सूत्रों के मुताबिक युवक पूछताछ के दौरान घबराया हुआ था और इसी बीच उसने सीने में दर्द की शिकायत की हालांकि इस संबंध में चकिया सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया युवक को एंग्जाइटी घबराहट शिकायत थी. तत्काल उसको अस्पताल भेजा गया है. चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है. पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!