Current Date

Chandauli News: रोहणा प्राथमिक विद्यालय में चोरी, किचन का दरवाजा तोड़कर गैस सिलेंडर समेत सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 28 September 2026, 6:11 am IST
Subscribe
ads

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोहणा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने किचन का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय से गैस सिलेंडर, दो बगौना, दाल समेत खाना बनाने का अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वजीत मौके पर पहुंचे और विद्यालय की प्रधानाचार्य को चोरी की सूचना दी. उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों को गंभीरता बरतने की जरूरत है.

वहीं, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है. प्रारंभिक जांच में आसपास के कुछ युवकों की भूमिका को लेकर पुलिस को संदेह है. घटना में शामिल होने का अनुमान है. हालांकि पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: ट्रेनों-स्टेशनों पर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, GRP-RPF ने बनाई संयुक्त सुरक्षा रणनीति; हॉटस्पॉट चिन्हित कर बढ़ेगी विशेष निगरानी और गश्त

Chandauli News: ट्रेनों-स्टेशनों पर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, GRP-RPF ने बनाई संयुक्त सुरक्षा रणनीति; हॉटस्पॉट चिन्हित कर बढ़ेगी विशेष निगरानी और गश्त

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

मिट्टी में 53 साल से मां दुर्गा की आस्था गढ़ रहे किनाराम पाल, 15 की उम्र में थामा था हुनर का औजार; सेंट्रल कॉलोनी में कोलकाता के डेढ़ दर्जन कारीगर जुटे, महंगाई-बारिश के बीच 40 सेट तैयार करने का जिम्मा

error: Content is protected !!