Current Date

चंदौली को जाम से राहत दिलाने की तैयारी: कोयला मंडी में उतरे एसपी आकाश पटेल, रोज 200 ट्रकों का चालान. नई पुलिस चौकी जल्द होगी तैयार- पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट.

|
Published on: 15 May 2026, 10:20 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली। जिले की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली चंदौसी कोयला मंडी में लगने वाले जाम और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रकों को लेकर अब पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल स्वयं मंडी पहुंचे और वहां की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली तथा सड़क किनारे खड़े होने वाले ट्रकों को मंडी परिसर के अंदर व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के निर्देश दिए।

P-7 न्यूज से हुई खास बातचीत में एसपी आकाश पटेल ने बताया कि चंधासी मंडी में रोजाना लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग से पुलिस टीम तैनात की गई है, जो पिछले चार दिनों से लगातार मंडी क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और प्रतिदिन लगभग 150 से दो 200 ट्रकों का चालान किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने मंडी के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि सभी लोग जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करें तो जिले के एंट्री प्वाइंट (पड़ाव- मुगलसराय मार्ग) पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकती है और यातायात अधिक सुगम हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने नई चंधासी पुलिस चौकी के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई पुलिस चौकी बनकर तैयार हो जाएगी। हालांकि लो-लैंड और पानी भराव की समस्या के कारण निर्माण कार्य फिलहाल धीमी गति से चल रहा है। इसके अलावा एसपी आकाश पटेल ने मुगलसराय थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर आए नए रिक्रूट पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्हें बेहतर पुलिसिंग के गुर बताए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी में पब्लिक रिलेशन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और जनता ही पुलिस की असली ताकत व दोस्त होती है। एसपी ने नए जवानों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सीख भी दी।

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!