Current Date

चंदौली में विद्युत करंट की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत: परिजनों में मचा कोहराम, एंट्रेंस एग्जाम की पढ़ाई कर मोबाइल बेड पर चार्ज लगाकर छात्र सो गया था

|
Published on: 14 May 2026, 5:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के बबुरी क्षेत्र बंशीपुर मुहल्ले में गुरुवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक बीते बुधवार की देर रात तक एट्रेंस एग्जाम की पढ़ाई करने के बाद बेड पर ही बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड रखकर मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गया था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के परिजनों में कोहराम मचा गया. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई.

जानकारी के अनुसार बंशीपुर मोहल्ला निवासी हर्ष कुमार (24) पालीटेक्निक का छात्र था. गुरुवार को ट्रेन पकड़कर परीक्षा देने के लिए उसे राजधानी लखनऊ जाना था. घटना की जानकरी तब हुई जब उसे ट्रेन पकड़ने के लिए उसके पिता गुरुवार को भोर में उसे जगाने पहुंचे. वहां देखा तो बेटा अचेत पड़ा हुआ है. यह देखकर वह शोर मचाने लगे. शोर सुनकर परिवार के लोग जुट गए. परिजन उसे निजी चिकित्सालय में ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह देर रात पढ़ाई के बाद बेड पर बोर्ड में मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गया था. चर्चा है कि रात में सोते समय तार से उसका शरीर करंट से स्पर्श कर गया जिससे वह दम तोड़ दिया. परिजनों ने पुलिस के बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया पुलिस को ऐसी कोई घटना की सूचना नहीं मिली थी.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!